Pati Shabd roop in Sanskrit | पति शब्द रूप संस्कृत में
इस पोस्ट में हमलोग पति इकारान्त पुल्लिंग संज्ञा शब्द के शब्द रूप संस्कृत भाषा में पढेंगे।
पति शब्द को संस्कृत में हिंदी के ‘ स्वामी ‘ अथवा ‘ मालिक ‘ शब्द के लिए और अंग्रेजी में ‘ हस्बैंड (husband)’ के लिए उपयोग में लाया जाता है।
पति शब्द इकारान्त पुल्लिंग संज्ञा शब्द है।
सभी इकारान्त पुल्लिंग संज्ञाओ के शब्द रूप इसी प्रकार बनाते है। जैसे- कवि, हरि, ऋषि, यति, विधि, जलधि, गिरि, रवि, अग्नि, सखि, कपि, तिथि, पाणि, बलि, मुनि, रश्मि, राशि, सन्धि, अरि, अतिथि, भूपति आदि।
लेकिन पति का शब्द रूप इन सभी इकारान्त पुल्लिंग संज्ञा शब्द के रूपों से थोड़ा अलग होता है। जब ‘पति’ शब्द किसी दूसरे शब्द के साथ समास में आता है तब इसका रूप ‘मुनि’ शब्द के समान ही चलता है । जैसे—भूपति, महीपति, गृहपति, नरपति, राष्ट्रपति, लोकपति, अधिपति, सुरपति, गणपति, बृहस्पति इत्यादि है।
Table of contents
पति शब्द रूप पुल्लिंग संस्कृत | Pati Shabd Roop Pulling Sanskrit
पति शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | पतिः | पती | पतयः |
द्वितीया | पतिम् | पती | पतीन् |
तृतीया | पत्या | पतिभ्याम् | पतिभिः |
चतुर्थी | पत्ये | पतिभ्याम् | पतिभ्यः |
पञ्चमी | पत्युः | पतिभ्याम् | पतिभ्यः |
षष्ठी | पत्युः | पत्योः | पतीनाम् |
सप्तमी | पत्यौ | पत्योः | पतिषु |
सम्बोधन | हे पते! | हे पती! | हे पतयः! |
पति शब्द रूप प्रश्नोत्तरी
पति शब्द रूप की षष्ठी विभक्ति एकवचन क्या है?
पत्युः
पति शब्द रूप की तृतीया विभक्ति एकवचन क्या है?
पत्या