साधु शब्द रूप पुल्लिंग संस्कृत में | Sadhu Shabd Roop Pulling Sanskrit
इस पोस्ट में हमलोग साधु उकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द के शब्द रूप संस्कृत भाषा में पढेंगे।
साधु शब्द को संस्कृत में हिंदी के तपस्वी ‘शब्द के लिए और अंग्रेजी में ‘ एसीटिक (ascetic)’ के लिए उपयोग में लाया जाता है।
साधु शब्द उकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द है। सभी उकारांत पुल्लिंग संज्ञाओ के शब्द रूप इसी प्रकार बनाते है। जैसे- अणु, इक्षु, इन्दु, ऋतु, गुरु, जन्तु, तन्तु, तरु, दयालु, धातु, प्रभु, पशु, बन्धु, भानु, बिन्दु, मृत्यु, मनु, रिपु, लघु, वायु, वेणु, विष्णु, शम्भु, शत्रु, शिशु, सिन्धु, हेतु आदि।
Table of contents
साधु शब्द के रूप संस्कृत में | Sadhu Shabd Roop in Sanskrit
साधु शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | साधुः | साधू | साधवः |
द्वितीया | साधुम् | साधू | साधून् |
तृतीया | साधुना | साधुभ्याम् | साधुभिः |
चतुर्थी | साधवे | साधुभ्याम् | साधुभ्यः |
पञ्चमी | साधोः | साधुभ्याम् | साधुभ्यः |
षष्ठी | साधोः | साध्वोः | साधूनाम् |
सप्तमी | साधौ | साध्वोः | साधुषु |
सम्बोधन | हे साधो! | हे साधू ! | हे साधवः ! |
साधु शब्द रूप प्रश्नोत्तरी
साधु शब्द रूप तृतीया विभक्ति एकवचन क्या है?
साधुना
साधु शब्द रूप षष्ठी विभक्ति एकवचन क्या है?
साधोः
साधु शब्द के रूप तृतीया तथा चतुर्थी विभक्ति के तीनों वचनों में लिखिए।
साधु शब्द रूप तृतीया विभक्ति एकवचन – साधुना
साधु शब्द रूप तृतीया विभक्ति द्विवचन – साधुभ्याम्
साधु शब्द रूप तृतीया विभक्ति बहुवचन – साधुभिः
साधु शब्द रूप चतुर्थी विभक्ति एकवचन – साधवे
साधु शब्द रूप चतुर्थी विभक्ति द्विवचन – साधुभ्याम्
साधु शब्द रूप चतुर्थी विभक्ति बहुवचन – साधुभ्यः
साधु शब्दरूप का तृतीया विभक्ति बहुवचन क्या होगा?
साधुभिः
साधु शब्द षष्ठी विभक्ति बहुवचनम् क्या होगा?
साधूनाम्
- Jeff Bezos net worth
- Elon musk net worth
- How do you handle stress and pressure?
- What is the difference between being a leader and being a manager? Which do you prefer to be?
- What factors are crucial within an organization and must be present for you to work most effectively?
अगर अभी भी साधु शब्द रूप से संबंधित कोई प्रश्न शेष हो तो आप टिपण्णी करें, हम अपनी ओर से शीघ्रता से आपके प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास करेंगे।
Comments on “साधु शब्द रूप पुल्लिंग संस्कृत में | Sadhu Shabd Roop Pulling Sanskrit”