मति शब्द रूप स्त्रीलिंग संस्कृत | Mati Shabd Roop Strilling Sanskrit
इस पोस्ट में हमलोग मति इकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द के शब्द रूप संस्कृत भाषा में पढेंगे।
मति शब्द को संस्कृत में हिंदी के ‘ बुद्धि ‘ शब्द के लिए और अंग्रेजी में ‘ इंटेलिजेंस (intelligence)’ के लिए उपयोग में लाया जाता है।
मति शब्द इकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द है। सभी इकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञाओ के शब्द रूप इसी प्रकार बनाते है। जैसे- गति, श्रुति, स्मृति, कीर्ति, कान्ति, रात्रि, बुद्धि, प्रीति, प्रकृति, भूमि, शान्ति, शक्ति, पंक्ति, सम्पत्ति, विपत्ति, उन्नति, अवनति, अवनि, दृष्टि, नीति, उक्ति, कृति आदि।
Table of contents
मति शब्द के रूप संस्कृत में | Mati Shabd Roop in Sanskrit
मति शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
---|---|---|---|
प्रथमा | मतिः | मती | मतयः |
द्वितीया | मतिम् | मती | मतीः |
तृतीया | मत्या | मतिभ्याम् | मतिभिः |
चतुर्थी | मतये, मतै | मतिभ्याम् | मतिभ्यः |
पंचमी | मतेः, मत्योः | मतिभ्याम् | मतिभ्यः |
षष्ठी | मतेः, मत्याः | मत्योः | मतीनाम् |
सप्तमी | मतौ, मत्याम् | मत्योः | मतिषु |
सम्बोधन | हे मते ! | हे मती ! | हे मतयः ! |
- Jeff Bezos net worth
- Elon musk net worth
- How do you handle stress and pressure?
- What is the difference between being a leader and being a manager? Which do you prefer to be?
- What factors are crucial within an organization and must be present for you to work most effectively?
मति शब्द रूप प्रश्नोत्तरी
मति शब्द रूप की षष्ठी विभक्ति एकवचन है – मतेः
मति शब्द रूप तृतीया विभक्ति बहुवचन है – मतिभिः
अगर अभी भी मति शब्द रूप से संबंधित कोई प्रश्न शेष हो तो आप टिपण्णी करें, हम अपनी ओर से शीघ्रता से आपके प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास करेंगे।
Comments on “मति शब्द रूप स्त्रीलिंग संस्कृत | Mati Shabd Roop Strilling Sanskrit”