साधु शब्द रूप पुल्लिंग संस्कृत में | Sadhu Shabd Roop in Sanskrit Pulling

Sadhu Shabd Roop in Sanskrit | इस पोस्ट में हमलोग साधु उकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द के शब्द रूप संस्कृत भाषा में पढेंगे।

Table of Contents

Sadhu Shabd Roop in Sanskrit | साधु शब्द रूप- परिचय

साधु शब्द को संस्कृत में हिंदी के ‘तपस्वी (tapaswi)’ शब्द के लिए और अंग्रेजी में ‘एसीटिक (ascetic)’ के लिए उपयोग में लाया जाता है।

साधु शब्द उकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द है। सभी उकारांत पुल्लिंग संज्ञाओ के शब्द रूप इसी प्रकार बनाते है। जैसे- अणु, इक्षु, इन्दु, ऋतु, गुरु, जन्तु, तन्तु, तरु, दयालु, धातु, प्रभु, पशु, बन्धु, भानु, बिन्दु, मृत्यु, मनु, रिपु, लघु, वायु, वेणु, विष्णु, शम्भु, शत्रु, शिशु, सिन्धु, हेतु आदि।

साधु शब्द के रूप संस्कृत में | Sadhu Shabd Roop in Sanskrit

साधु शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमासाधुःसाधूसाधवः
द्वितीयासाधुम्साधूसाधून्
तृतीयासाधुनासाधुभ्याम्साधुभिः
चतुर्थीसाधवेसाधुभ्याम्साधुभ्यः
पञ्चमीसाधोःसाधुभ्याम्साधुभ्यः
षष्ठीसाधोःसाध्वोःसाधूनाम्
सप्तमीसाधौसाध्वोःसाधुषु
सम्बोधनहे साधो!हे साधू !हे साधवः !

साधु शब्द रूप प्रश्नोत्तरी | Sadhu Shabd Roop in Sanskrit Question Answer

साधु शब्द रूप तृतीया विभक्ति एकवचन क्या है?

साधुना

साधु शब्द रूप षष्ठी विभक्ति एकवचन क्या है?

साधोः

साधु शब्दरूप का तृतीया विभक्ति बहुवचन क्या होगा?

साधुभिः

साधु शब्द षष्ठी विभक्ति बहुवचनम् क्या होगा?

साधूनाम्

साधु शब्द के रूप तृतीया तथा चतुर्थी विभक्ति के तीनों वचनों में लिखिए।

साधु शब्द रूप तृतीया विभक्ति एकवचन – साधुना
साधु शब्द रूप तृतीया विभक्ति द्विवचन – साधुभ्याम्
साधु शब्द रूप तृतीया विभक्ति बहुवचन – साधुभिः
साधु शब्द रूप चतुर्थी विभक्ति एकवचन – साधवे
साधु शब्द रूप चतुर्थी विभक्ति द्विवचन – साधुभ्याम्
साधु शब्द रूप चतुर्थी विभक्ति बहुवचन – साधुभ्यः

अगर अभी भी साधु शब्द रूप से संबंधित कोई प्रश्न शेष हो तो आप टिपण्णी करें, हम अपनी ओर से शीघ्रता से आपके प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास करेंगे।

सम्बंधित पोस्ट: रमा शब्द रूप संस्कृत में हिंदी अर्थ के साथ

Rate this post
Share to Help

Leave a Comment